Latest News

Tuesday, March 26, 2024

Kanpur : शान्ति पूर्व पर्व निपटाने के बाद पुलिस ने अबीर गुलाल खेल मनाई होली

 होली पर्व को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के बाद पुलिस लाइन में होली मनाई गई। जहां पुलिस कमिश्नर सहित सभी पुलिस अधिकारी शामिल रहे। वहीं होली के रंग में पुलिस कर्मी भी डूबे दिखे। डीजे और ढोल पर नाचते हुए दिखे।

Kanpur News

पुलिसिया होली में फूल, अबीर, रंग गुलाल

पुलिस लाइन में परंपरा के अनुसार, होली के अगले दिन पूरा पुलिस महकमा एक साथ होली मनाता है। जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें आलाधिकारी से लेकर सिपाही तक सब शामिल होकर जमकर जश्न मनाया। सभी को डुबो-डुबो कर रंग लगाया गया। कमिश्नर, आईजी से लेकर कप्तान और दरोगा जी तक होली के जश्न में डूबे दिखे। पुलिसकर्मियों के होली खेलने की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने है। पुलिस लाइन में जवान डीजे पर नाचते हुए नजर आते दिखे। पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन में चल रहे इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।सभी ने रंग और गुलाल लगा एक दुसरे को बधाई दी। और बज रहे गानों पर जमकर थिरक हुए दिखे।पुलिस लाइन ग्राउंड में ढोल नगाड़ों और फूलों की होली के साथ अबीर गुलाल फिर रंगों से होली खेली गई। जहां होली के लिए विशेष इंतजाम किया गए।यहां पर होली खेलने के लिए प्लास्टिक गुब्बारे वाले रंगों से भरे कई बाथ टब रखे गए थे। पुलिस अफसरों ने एक-दूसरे को बाथ टब में डुबो-डुबो कर और खूब रंग लगाकर होली खेली। वहीं डीजे साउण्ड में रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., होली के दिन सब मिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.., आई रे आई होली रे आई..। पुलिस लाइन में एक के बाद एक होली के गीत शुरू हुए तो सभी अफसर भी खुद को रोक नहीं पाए।

किदवई नगर में हुई कपड़ा फाड़ होली

किदवई नगर थाना में कपड़ा फाड़ होली हुई। जहां डीजे पर सभी कर्मी डांस करते हुए नज़र आए। वहीं रंग भरे ड्रम में एक दुसरे को डूबा कर रंग लगाया गया। वहीं गोविन्द नगर थाने में गेट बंद करके होली खेली गई। जहां कोई बाहरी व्यक्ति पुलिस कर्मियों की होली में शामिल न हो।

खेलने के साथ-साथ रोड पर दिखी पुलिस

होली पर्व मनाने के साथ साथ पुलिस कर्मी रोड पर ड्यूटी करते दिखे। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली मनाई। इस होली में होमगार्ड भी शामिल हुए। शहर के सभी थानों में पुलिस कर्मी डीजे और ढोल पर नाचते हुए दिखे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision