Latest News

Saturday, November 8, 2025

कानपुर में धम्म सेवा का प्रसार: ध्यानी ज्ञानी आर.बी. सिंह निर्माण साक्षी ने साझा किए विचार

कानपुर। भगवान बुद्ध की धम्म सेवा को समर्पित और भक्तों को निःशुल्क ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले ध्यानी ज्ञानी आर.बी. सिंह निर्माण साक्षी ने कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक वार्ता के दौरान बताया कि वे पिछले 54 वर्षों से धम्म सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उनका आश्रम 46 पंचशील, सिद्धार्थ नगर, कानपुर में स्थित है, जहाँ वे लोगों को बौद्ध दर्शन, शील और ध्यान की शिक्षा निःशुल्क प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर धम्म सेवा से जुड़ना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि जीवन में सकारात्मकता और संतुलन भी आता है। उन्होंने बताया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में जाकर धम्म का पाठ पढ़ाते हैं और उनसे लाखों श्रद्धालु जुड़ चुके हैं। आर.बी. सिंह ने कहा कि वे जहाँ भी प्रवचन या पाठ करने जाते हैं, उसका कोई शुल्क नहीं लेते, क्योंकि उनका उद्देश्य केवल सेवा और जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट की थी और उन्हें भगवान बुद्ध तथा धम्म से संबंधित पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि धम्म सेवा से जुड़ना हर व्यक्ति के लिए आत्मिक विकास का मार्ग है, जो मन की शांति और समाज में सद्भाव स्थापित करता है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision