Latest News

Monday, November 2, 2020

घाटमपुर उपचुनाव :- पोलिंग पार्टियां हुईं मतदान केंद्रों के लिए रवाना

 घाटमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी नौबस्ता गल्लामंडी से की गयी। मतदान कर्मी सुबह आठ बजे गल्लामंडी पहुंचकर निर्वाचन आयोग के वाहनों से मतदान बूथों की ओर निकले। उप चुनाव के लिए कुल 481 बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी।



आज सुबह नौबस्ता गल्ला मंडी में सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गयी। सभी सीमाएं सील, 8 किलोमीटर की दूरी तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान। उपचुनाव को लेकर आज सुबह 8:00 बजे से नौबस्ता गल्ला मंडी से 529 पोलिंग पार्टियां हो रही है रवाना। 481 बूथों के मुताबिक 481 पोलिंग पार्टियां मुस्तैद रहेंगी, 48 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। घाटमपुर उपचुनाव में 84 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं, उन पर रहेगी विशेष निगरानी। पीएसी तक रहेगी मुस्तैद। लाइव टेलीकास्ट होगा। अप्रिय घटना होने पर तत्काल क्विक रिस्पांस टीम पहुंचेगी। सभी टीमों को जोड़ा गया कंट्रोल रूम से।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। रविवार प्रचार बंद होते ही दूसरे क्षेत्रों से आए लोगों को बाहर जाने के निर्देश दिए गए। विधानसभा क्षेत्र को 48 सेक्टर और आठ जोन में बांटा गया है। सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेट मतदान समय से कराना सुनिश्चित करेंगे। आयोग को जानकारियां देंगे। इससे ईवीएम खराबी पर तत्काल बदला जा सकेगा। प्रत्येक सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेट के साथ मास्टर ट्रेनर भी चलेंगे, जो ईवीएम में आई खराबी दूर करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision