जगत जननी मां भगवती की आराधना के लिए मंगलकारी नवरात्र के प्रथम दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन करके सुख समृद्धि की कामना की। भोर पहर मंगलाआरती के बाद देवी मंदिरों में पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कोविड नियमों का पालन करते हुए मुंह में मास्क और मन में श्रद्धा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए।
जूही बारा देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार से सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। मास्क की अनिवार्यता और सैनिटाइजेशन के बाद श्रद्धालु प्रवेश कर सके। सेवकों द्वारा भक्तों को शारीरिक दूरी बनाने के लिए समय-समय पर जागरूक भी किया गया। मंदिर में देवी मां को श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित करके सुख-समृद्धि की कामना की। जंगली देवी मंदिर में सुबह की आरती के बाद से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। पुजारी विजय पंडित ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए परिसर में श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन की अनुमति दी गई है।

No comments:
Post a Comment