Latest News

Friday, September 25, 2020

बिहार चुनाव का बज गया बिगुल, 10 नवम्बर को रिजल्ट

 कोरोनाकाल के बाद देश में पहली बार बड़े स्तर पर चुनाव होने जा रहे है। आज चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की अधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। यह चुनाव राज्य की 243 विधानसभा की सीटों के लिए किये जायेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में तीन चरणों में मतदान कराये जायेंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। वहीं 10 नवंबर को परिणाम घोषित किये जायेगें।



कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग ने विशेष सावधानियाँ अपनाई है। इस बार प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। वहीं मतदान की समय भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा। 6 लाख फेस शिल्ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। राज्य में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को और शेष 78 सीटों पर तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision