समिति अध्यक्ष ओ.पी. पाल और उपाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत और क्षेत्रीय पार्षद योगेन्द्र शर्मा का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनोज भदौरिया ने कहा—
“भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, धर्म और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने केवल एक वचन के लिए 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया और बिना भेदभाव सभी को साथ लेकर लंका विजय प्राप्त की। उनके जीवन से हमें अनुशासन, एकता और धर्मनिष्ठा की सीख मिलती है।”
वहीं पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल और लैपटॉप की दुनिया से थोड़ा समय निकालकर ऐसे आयोजनों से जुड़ें और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि सनातन संस्कृति का इतिहास केवल कुछ सौ वर्षों का नहीं, बल्कि युगों युगों से चला आ रहा है। आज भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को मंचन के माध्यम से देखना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर कुलदीप भदौरिया फौजी, ओपी पाल, कुलदीप गुप्ता, अमित तिवारी, राजीव गुप्ता, विकास बाजपेई, विजय वर्मा, राजेश शुक्ला, ऋतिक शर्मा, विकास मेहरोत्रा, अर्जुन कुमार, रोहित शर्मा, अनुज उत्सव, रिंकू तिवारी, आशुतोष सिंह, प्रियांशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment