Latest News

Tuesday, August 12, 2025

कानपुर :- विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

कानपुर नगर के बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से भारतीय जनता पार्टी बर्रा मंडल के द्वारा मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ‘बिट्टू’ ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, विधायक पुत्र शिवम त्रिवेदी, पार्षद योगेन्द्र शर्मा व पार्षद अखिलेश बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से तिरंगे के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ने युवाओं को सूखे नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पैदल तिरंगा यात्रा बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से शुरू होकर कारगिल पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस मौके पर महिला मोर्चा की पुष्पा तिवारी, जिला मंत्री जसविंदर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, राजीव चक्रवर्ती, अवधेश शुक्ला, मनीष मिश्रा, केसु पासवान, मंडल कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जिला सहसंयोजक सहकारिता अमर राजपूत, मनोज पाल, रश्मि मिश्रा, मधु तिवारी, अवनीश मौर्य, कमल वर्मा, अर्जुन साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और देशभक्ति के उत्साह से यात्रा को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision