यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिकता का संदेश देना रहा। सुदामा स्वरूप में ठाकुर प्रसाद गुप्ता भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के भाव के साथ हजारों श्याम प्रेमियों के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए। राधा-कृष्ण, बांके बिहारी और श्रीकृष्ण-सुदामा की जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा मार्ग में क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर पं. सुधीर मिश्रा, पार्षद अखिलेश बाजपेई, विकास अवस्थी, ओमेंद्र सोनी, सनी सेंगर, रोहित गुप्ता, देव गुप्ता, गौरव शुक्ला, जितेंद्र पाण्डेय, पंकज गुप्ता, आशीष बाजपेई, राम संजीवन शर्मा, सुरेश गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, राघव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वालों को धन्यवाद दिया।
No comments:
Post a Comment