शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अनोखी पहल से रविवार को मार्निंग वाकर के कदम ठिठक गए। सुबह साइिकल पर निकले व्यापारियों ने गुलाब का फूल बांटकर जागरूकता का संदेश दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लोगों से कार व बाइक छोड़कर एक दिन साइकिल चलाने का आग्रह भी किया।
व्यापारियों ने यह अभियान वाई ब्लॉक किदवई नगर से शुरू किया। साइकिल चलाते हुए व्यापारी पशुपति नगर, के ब्लॉक किदवई नगर, एच ब्लॉक, एच 2 ब्लॉक, एन ब्लॉक, एम ब्लॉक किदवईनगर से गुजरे। साइकिल यात्रा दोबारा वाई ब्लॉक में समाप्त हुई। साइकिल चलाने के दौरान ही व्यापारियों ने आम जनता से प्रदूषण के साथ ही कोरोना से सावधान रहने के लिए भी कहा। व्यापारी अपने साथ मास्क भी लिए हुए थे। उन्होंने रास्ते में बिना मास्क चलने वालों को मास्क भी बांटे।
साइिकल पर निकले व्यापारियों ने कूड़ा नही जलाना है, शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है, कार व मोटर साइकिल छोड़कर साइकिल चलाएं, शहर को प्रदूषण मुक्त बनाएं, पेड़-पौधे लगाना है, कानपुर को प्रदूषण मुक्त बनाना है, घर के आसपास सफाई रखें, शहर को प्रदूषण मुक्त रखें आदि स्लोगन लिखी तख्तियां भी साइकिल पर आगे लगाकर संदेश दिया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर देश के प्रदूषित टॉप टेन शहरों में है। कानपुर का दक्षिण क्षेत्र खासतौर पर प्रदूषित है। इसलिए दक्षिण क्षेत्र से यह प्रदूषण मुक्त शहर का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे नवंबर माह चलेगा। अभियान में मंडल के वरिष्ठ मंत्री कमल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला, जीतेंद्र सिंह, राजा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अजय शर्मा, मोहित तिवारी, हर्षित मिश्र, चित्रांशु शुक्ल, प्रशांत बाजपेई, रितेश श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, हर्ष भाटिया रहे।
No comments:
Post a Comment