Latest News

Thursday, October 1, 2020

हाथरस :- पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल व प्रियंका गाँधी को पुलिस ने लिया हिरासत में,फिर छोड़ा

 हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच राहुल गांधी गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, राहुल गांधी के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही, बाद में पुलिस ने फिर से मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन रुक-रुक कर पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो रही है। 



राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा के एक गेस्ट हाउस में ले जाया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की जीप में बैठाए गए राहुल गांधी व प्रियंका को लेकर पुलिस की जीप हुई रवाना, जीप को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए हैं।

हिरासत में लिए गए राहुल व प्रियंका गांधी को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया लिया है। जिस जीप में राहुल व प्रियंका को बैठाया गया उस जीप के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं और चारों तरफ से जीप को घेरी लिया है। 

जीप के छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता। पुलिस के लिए स्थिति पर काबू पाना हुआ मुश्किल

हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि यमुना एक्सप्रेस वे उनकी पिटाई की।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार।  ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने कहा किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को हाथरस नहीं जाने दिया जाएगा।

इससे पहले बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने के दौरान राहुल गांधी व प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पर रोक लिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका दोनों हाथरस लिए पैदल ही चले। कुछ देर बाद ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision