Latest News

Saturday, August 15, 2020

मंडलायुक्त,महापौर व नगर आयुक्त ने भी किया ध्वजारोहण,शहरवासियों को दी बधाइयाँ

 शहर की पहली नागरिक महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम परिसर में झंडारोहण कर देश के वीर सपूतों को याद किया। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने कार्यालय में ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण भी किया। डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। डीएम ने कहा कि हमें कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों की हर बात को सुनना चाहिए और अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करना चाहिए। यहां पर बिकरू कांड में शहीद पुलिसकर्मियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शहर के मदरसों में भी ध्वजारोहण किया गया और देश भक्ति के तराने गाए गए।


नगर निगम में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने ध्वज फहराया तो विकास भवन में डॉ. महेंद्र कुमार ने। यूपीएसआइडीसी में सीईओ मयूर महेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। नगर निगम ने सभी वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसी तरह गांवों में भी सफाई अभियान चलाया गया और कूड़े का उठान किया गया। वन विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से जगह-जगह पौधे रोपे गए। अब शाम के समय विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा चौराहों पर आतिशबाजी की जाएगी और मिठाई का वितरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जगहों पर आयोजित समारोह में ध्वज फहराया। हालांकि इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision