Latest News

Tuesday, August 25, 2020

कानपुर :- पूर्व जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी का हुआ विदाई समारोह

कल देर रात प्रदेश शाशन ने कानपुर की बागडोर सम्भाल रहे IAS डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी का कानपुर जिलाधिकारी पद से ट्रान्सफर हो गया और उन्हें वन विभाग के विशेष सचिव का पद पर स्थानातंरण कर दिया गया जिसके बाद आज पूर्व जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी का विदाई समारोह तथा नवागंतुक जिलाधिकारी अलोक तिवारी का स्वागत कार्यक्रम रक्खा गया.

कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों तथा कर्मचारीगणों ने पूर्व जिलाधिकारी डॉ० ब्रह्मदेव राम तिवारी का विदाई समारोह तथा नए जिलाधिकारी आलोक तिवारी जी का स्वागत कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया,कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्री संघ के सम्मानित सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर भगवान शंकर जी की मूर्ति उन्हें भेंट की,इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारियों द्वारा इस कोरोना काल मे 24 घण्टे परिवार की तरह ही कार्य किया है,नवागन्तुक जिलाधिकारी को भी इसी तरह से सहयोग देना, मैं सभी कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए ईश्वर से मंगल कामना करता हूं वह स्वस्थ्य और निरोगी रहे.

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Advertisement

National News


Political News


Created By :- KT Vision